अपडेटेड 6 February 2024 at 15:58 IST
रोहित शर्मा से क्यों छीनी गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी? कोच मार्क बाउचर ने कर दिया साफ
IPL के 17वें सीजन से पहले रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीने जाने को लेकर फैंस काफी नाराज हैं। अब टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने मामले पर सफाई दी है।
Mumbai Indians Coach Mark Boucher over Rohit Sharma Captaincy: दुनिया की सबसे मशहूर T20 लीग IPL में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। IPL के 17वें सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इससे पहले काफी बवाल मच चुका है। IPL के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बनाया है।
रोहित (Rohit) के बदले हार्दिक (Hardik) को कप्तानी सौंपने के फैसले ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को फैंस की नजरों में बुरा बना दिया है और ऐसा होना स्वभाविक भी है, क्योंकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 IPL खिताब जिताए हैं। रोहित (Rohit) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बुलंदियों को छुआ है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ संयुक्त रूप से IPL की सबसे सफल टीम है। दोनों ने 5-5 ट्रॉफी जीती हैं। रोहित (Rohit) की इस कामयाबी के बाद उन्हें ऐसे कप्तानी से हटाना फैंस को नागंवार गुजरा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रोहित से कप्तानी क्यों छीनी गई तो अब इस पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने खुलासा किया है।
बाउचर ने रोहित की कप्तानी पर क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने एक इंटरव्यू में रोहित की कप्तानी जाने को लेकर खुलासा किया है। मार्क बाउचर ने कहा कि ये पूरी तरह से बेहतर क्रिकेट को लेकर लिया गया फैसला था, क्योंकि टीम बदलाव के दौर में है।
47 साल के मार्क बाउचर ने कहा-
मुझे लगता है कि ये पूरी तरह से क्रिकेट को लेकर लिया गया फैसला था। हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल करने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे लिए ये बदलाव का एक चरण है। भारत में लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आपको इमोशनल होकर नहीं, प्रोफेशनल होकर सोचना होता है। मेरा मानना है कि ये बदलाव एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाएगा।
2023 से मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभा रहे मार्क बाउचर ने इंटरव्यू में रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि एक बात जो मैंने रोहित के साथ समझी वो ये है कि रोहित एक शानदार इंसान हैं। वो लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सच में अच्छा प्रदर्शन किया है। बात ये है कि वो बहुत बिजी हैं। भले ही पिछले कुछ सीजन में रोहित ने बल्ले से बेस्ट नहीं दिया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
हार्दिक की कप्तानी पर बाउचर का बयान
वहीं मार्क बाउचर ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या पहले मुंबई इंडियंस में ही रहे हैं। वो दूसरी फ्रेंचाइजी में गए, जहां उन्होंने पहले ही साल गुजरात टायटंस को खिताब जिताया, जबकि दूसरे सीजन वो रनर अप रहे। ये बताता है कि हार्दिक के पास कप्तानी की शानदार काबिलियत है।
ये भी पढ़ें- Ind Vs Eng: जायसवाल और गिल से इंप्रेस हुए Graeme Smith, बोले- मैं भी IPL से प्रेरणा लेकर…
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 15:52 IST