न गेल, न डिविलियर्स...इस खिलाड़ी ने उड़ाई Gautam Gambhir की रातों की नींद; हमेशा रहता था खौफ
IPL 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही वक्त बचा है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान Gautam Gambhir ने बड़ा बयान दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Gautam Gambhir told, Which player was most afraid in IPL: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। IPL में शुरू होने में भी अब बस कुछ ही वक्त बचा है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा बयान दिया है।
KKR को दो बार IPL जिताने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया है, जिसने IPL में उनकी रातों की नींद उड़ाई, जिस खिलाड़ी से बतौर कप्तान उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता था और जिसके क्रीज पर होने से हमेशा खौफ में रहते थे। गंभीर (Gambhir) ने इस बात का खुलासा किया है।
गंभीर को इस खिलाड़ी का था खौफ
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने घरेलू ब्रॉडकास्टर को दिए एक इंटरव्यू में उस खिलाड़ी का नाम बताया, जिससे IPL में उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता था। गंभीर ने एक बयान में कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL) के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने मेरी रातों की नींद उड़ाई है। गंभीर ने कहा-
न क्रिस गेल, न एबी डिविलियर्स और न और कोई, अगर किसी ने उनकी रातों की नींद उड़ाई है तो वो है रोहित शर्मा। क्रिकेट में हम बात करते हैं कि हमारे पास प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी होता है, लेकिन रोहित अगर क्रीज पर हैं तो कोई भी काम नहीं करता। अगर कोई बल्लेबाज है, जिससे IPL में मुझे डर लगा है वो रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा को छोड़कर कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है, जिसे लेकर मैंने प्लान बनाया है, इसलिए रोहित ही हैं, जिनके क्रीज पर होने से हमेशा मैं खौफ में रहा हूं।
बता दें कि रोहित शर्मा का IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। रोहित ने 2012 में KKR के खिलाफ 109 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इतना ही नहीं रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है। वहीं गौतम गंभीर के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 154 मैचों में 4218 रन बनाए हैं, जिसमें 36 अर्धशतक शामिल हैं। गंभीर ने 2012 और 2014 में दो बार KKR को IPL खिताब भी जिताया है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 February 2024 at 20:18 IST