अपडेटेड 10 February 2024 at 23:20 IST
टेंशन में पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, घर से चोरी हो गया फोन; पुलिस में दी शिकायत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI के पूर्व अध्यक्ष
Former BCCI President Sourav Ganguly Phone Stolen: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान (Former Indian Cricket Team) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Gangulu) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व BCCI चीफ सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का फोन चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली (Ganguly) का मोबाइल फोन कोलकाता (Kolkata) में उनके बेहला स्थित घर से चोरी हो गया है। सौरव ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि ये सौरव गांगुली का पर्सनल फोन था, जिसकी कीमत डेढ़ लाख के आसपास बताई जा रही है। दरअसल फोन में ऐसी प्राइवेट जानकारी होने की बात कही जा रही है, जिसके लीक होने का डर सौरव गांगुली को सबसे ज्यादा सता रहा है।
दादा की असिस्टेंट ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली की असिस्टेंट तानिया भट्टाचार्य ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि गांगुली का ये निजी नंबर था, जिससे वो कई सारे पेमेंट भी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की एसिस्टेंट ने बताया है कि उनके बेहाला स्थित घर में पेंटिंग का काम चल रहा है और यहीं से फोन चोरी हुआ है। गांगुली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि फोन में निजी जानकारियां हैं। उन्होंने इन्हें सार्वजनिक होने से रोकने के लिए पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बताया गया है कि सौरव गांगुली महानगर से बाहर थे। शनिवार को घर लौटने के बाद उन्होंने अपना फोन घर में एक जगह रख दिया, तब से उसका पता नहीं चल रहा है।
गांगुली ने SHO को लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली के घर में अभी रंग-रोगन का काम चल रहा है। इस कारण काम करने वालों का आना-जाना लगा रहता है। सौरव ने थानाप्रभारी (SHO) को लिखे पत्र में कहा कि काफी ढूंढने के बाद भी उन्हें फोन नहीं मिला। फोन खोने से वो चिंतित हैं, क्योंकि उसमें अहम निजी जानकारियां हैं। कई बैंक खातों से भी फोन लिंक है। कई अहम लोगों के फोन नंबर भी सेव हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 10 February 2024 at 23:15 IST