Afg vs SL ODI: श्रीलंका में 'अफगान पावर' का जलवा, शतकों के सैलाब से दहली 'लंका'

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाका किया है। अफगान पावर ने लंका हिला डाली है। ओमरजाई और नबी ने शानदार शतक जड़े हैं।

Follow :  
×

Share


अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच | Image: ACB

Afghanistan Stunning Performance Against Sri Lanka: भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का रोमांच फैंस को भरपूर एंटरटेनमेंट दे रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी वर्ल्ड क्लास बॉलिंग से सबको प्रभावित किया तो वहीं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बल्ले के साथ शानदार पारियां खेल फैंस का दिल जीता। इन सबके बीच श्रीलंका (Sri Lanka) में भी बड़ी विस्फोट हुआ है। 

श्रीलंका (Sri Lanka) में 'अफगान पावर' का जलवा देखने को मिला है। यहां शतकों का ऐसा सैलाब आया है कि ‘लंका’ दहल गई है। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले (1st ODI) में अफगानिस्तान (Afghanistan) के बल्लेबाजों ने गदर मचाया है। दो अफगान बल्लेबाजों ने तो शतक जड़ डाले हैं।

ओमरजाई-नबी ने जड़े शतक 

भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार, 9 फरवरी को पहला मैच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया। श्रीलंका से 382 रन का विशाल लक्ष्य मिलने के बावजूद अफगानिस्तान ने दमदार खेल दिखाया। यहां तक कि अजमतुल्लाह ओमरजाई (Azmatullah Omarzai) और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने शानदार शतक जड़ दिए, जिसके दम पर अफगानिस्तान ने 339 रन का स्कोर बना दिया।

अफगानिस्तान को मुश्किल स्थिति से उभारा 

बता दें कि 383 रन के बड़े टारगेट को चेज करने उतरी अफगानिस्तान टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। अफगानिस्तान ने लगातार विकेट गंवा दिए। एक समय पर अफगानिस्तान ने महज 55 रन पर 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई और मोहम्मद नबी ने न केवल पारी को संभाला, बल्कि ऐसा धमाका किया कि लंका हिला डाली। ओमरजाई और नबी के बीच छठे विकेट के लिए 242 रन की शानदार साझेदारी की। ओमरजाई ने 13 चौकों और 6 छक्कों के सहारे 115 गेंदों पर 149, जबकि नबी ने 15 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 130 गेंदों पर 136 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- Test Cricket: 3 मैच की हो टेस्ट सीरीज, मेहमान टीम का खर्चा उठाए मेजबान; MCC की सिफारिश
 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 23:13 IST