क्रिस गेल का नया गाना 'Jamaica To India' हुआ रिलीज, Emiway Bantai संग रैप करते आए नजर

मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का गाना 'जमैका टू इंडिया' इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

Chris Gayle/twitter | Image: self

मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) का जादू मैदान पर तो कायम है ही, साथ ही उनका सोशल मीडिया भी उतना ही रंगीन है। ये तो सभी जानते हैं कि गेल सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने डांस या फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, क्रिकेटर ने अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है जो रिलीज होते ही हिट हो गया है। 'जमैका टू इंडिया' (Jamaica To India) नाम का ये गाना इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

क्रिस गेल का गाना 'जमैका टू इंडिया' हुआ रिलीज

क्रिस गेल का ये नया गाना 'जमैका टू इंडिया' रविवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये गाना उन्होंने रैपर एमीवे बंटाय (Emiway Bantai) के साथ मिलकर बनाया है जिसमें दोनों जमकर जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं। गाने में आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ गेल ने इंग्लिश रैप गाया है तो वही हिंदी रैप एमीवे ने किया है।

बता दें कि इस गाने के बोल एमीवे के अलावा क्रिस गेल की टीम ने लिखे हैं जबकि संगीत टोनी जेम्स ने दिया है। गाने की वीडियो में दोनों पार्टी करते देखे जा सकते हैं। 

साथ ही, फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान, दर्शक भी गेल को अलग अवतार में देखकर काफी इंप्रेस हो गए हैं। यूजर्स अपने 'यूनिवर्स बॉस' को नए गाने के लिए बधाई दे रहे हैं।

इस बीच, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर फिलहाल इंडिया में हैं और आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं।

 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 April 2021 at 13:33 IST