भारत के आगे नहीं चली पाकिस्तान की जिद्द, चैंपियंस ट्रॉफी में यहां खेलने को राजी, जानें पूरी डिटेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है लेकिन उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई के सामने झुकना पड़ा। जानें क्या है पूरा मामला?

Follow :  
×

Share


Champions Trophy | Image: AP

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी की जिम्मेदारी पाकिस्तान को मिली है। जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी उत्साहित भी था। हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा।

लेकिन पाकिस्तान तो पाकिस्तान है। वो लगातार भारत को लुभाने के लिए कुछ न कुछ नया विकल्प लेकर आता था। लेकिन इस बार भारत ने भी ठान रखी थी कि वे पाकिस्तान की एक नहीं सुनेगा और आखिरकार पाकिस्तान को भारत के सामने झुकना ही पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय मुकाबलों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

भारत के आगे झुका पाकिस्तान

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव करने को तैयार है जिसमें भारत के मैच यूएई में कराने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दो साल पहले हुए एशिया कप 2023 की तरह ही हाइब्रिड मॉडल पर होगी क्योंकि भारत की सरकार अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने की इजाजत नहीं देगी और इसका कारण दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक स्थिति है।  

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारतीय सरकार टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने की अनुमति नहीं दे रही है तो इस स्थिति में पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) शेड्यूल में बदलाव करने को तैयार है। सूत्रों ने बताया, "पीसीबी को लगता है कि अगर भारतीय सरकार पाकिस्तान टूर के लिए टीम इंडिया को इजाजत नहीं देती है तो शेड्यूल में बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बहुत संभावना है कि भारतीय टीम दुबई और शारजाह में मैच खेल सकती है।"

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल किसी भी क्रिकेट बोर्ड को अपने देश की सरकार के खिलाफ जाने के लिए फोर्स नहीं कर सकती। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर बीसीसीआई अंतिम फैसला कब लेता है। जब तक फैसला लिया जाएगा तब तक आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी पर जय शाह होंगे।

पीसीबी आईसीसी पर डाल रहा दबाव

पीसीबी इस बीच आईसीसी पर अगले सप्ताह तक टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए दबाव डाल रहा है क्योंकि वैश्विक संचालन संस्था के कुछ शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह फिर से लाहौर का दौरा करने वाले हैं। सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी ने आईसीसी के साथ संभावित कार्यक्रम पर चर्चा की है जो उन्होंने कुछ महीने पहले भेजा था। पीसीबी चाहता है कि 11 नवंबर को उसी कार्यक्रम की घोषणा की जाए।’

पीसीबी ने की ये मांग

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि अगर बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं भेजता है तो उन्हें यह बात लिखित में देनी होगी। सूत्र ने कहा, पीसीबी चाहता है कि बीसीसीआई लिखित में दे कि उन्हें अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मिली है या नहीं।

एशिया कप 2023 भी हाइब्रिड मॉडल पर हुआ था

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2023 में एशिया कप की मेजबानी की थी तो इसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर कराया गया था। उस समय भारत ने अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। इस बार भी भारतीय सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल के तहत खेल सकता है। 

ये भी पढ़ें- 'बृजभूषण सिंह के लोग मुझे...' साक्षी मलिक ने लगाई PM मोदी से गुहार, क्यों कहा- बचा लीजिए नहीं तो... | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 November 2024 at 08:47 IST