अपडेटेड 3 February 2024 at 16:24 IST
यशस्वी ने ठोका दोहरा शतक तो भदोही में मना वर्ल्ड कप जीत जैसा जश्न, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं
भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ कर एक बार फिर धमाका किया है। यशस्वी के इस प्रदर्शन के बाद उनके घर पर जबरदस्त जश्न मनाया गया।
Celebration at Yashasvi Jaiswal Hometown after his Double Hundred: इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (Test Match) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने बड़ा कारनामा करके दिखाया है। यशस्वी (Yashasvi) ने बल्ले से अंग्रेजों के पसीने छुड़ाते हुए ऐतिहासिक पारी खेली है।
जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापटनम यानि वाइजैग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक (Double Century) जड़कर इतिहास रचा है। यशस्वी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यशस्वी के होमटाउन भदोही में ऐसा माहौल है मानो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया हो।
यशस्वी के होमटाउन में कुछ यूं मना जश्न
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा है। यशस्वी ने 19 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 290 गेंदों पर 209 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत पहली पारी में 396 रन का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब हुआ। यशस्वी की इस शानदार परफॉमेंस के बाद उनके होमटाउन में जबरदस्त जश्न मनाया गया। लोगों ने पटाखे फोड़ कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर यशस्वी के दोहरे शतक का जश्न मनाया।
यशस्वी का पहला दोहरा शतक
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का ये पहला दोहरा शतक है। इससे पहले वो 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। 22 वर्षीय जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेटर में अब तक 6 मैच खेले हैं और 62 के शानदार औसत के साथ 620 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ये दोहरा शतक जड़कर यशस्वी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगाई है।
यशस्वी ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
दरअसल यशस्वी जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली 21 साल 35 दिन में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। उनके अलावा पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 21 साल 283 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 220 रन की पारी खेली थी। वहीं आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सर्कल में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ऐसा कर चुके हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 3 February 2024 at 16:23 IST