अपडेटेड 13 February 2026 at 18:58 IST

CAN vs UAE T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया, आर्यांश शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

CAN-UAE T20 World Cup: शनिवार, 13 फरवरी को कनाडा बनाम यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है।

Follow :  
×

Share


रोमांचक मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया | Image: Social media

CAN vs UAE T20 World Cup: शनिवार, 13 फरवरी को कनाडा बनाम यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच खेला गया। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने इस लक्ष्य को 19.4 में हासिल किया। इस रोमांचक मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है। मैच में हार-जीत का फैसला 2 गेंद पहले निकला।

आर्यांश शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

कनाडा के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की तरफ से सबसे अधिक आर्यांश शर्मा ने रन बनाए। आर्यांश ने अपनी टीम के लिए महज 53 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। आर्यांश के अलावा, शोएब खान ने 51 रन की पारी खेली। 

हार-जीत का फैसला आखिरी ओवर में

इस मुकाबले में कनाडा ने यूएई को जीत के लिए 151 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को यूएई ने 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया। लास्ट के ओवर में 1 छक्का भी लगा और एक विकेट भी गिरा। विकेट गिरते ही मैच फँसता हुआ नजर आया, लेकिन अंत में यूएई की टीम विजयी रही। 

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 18:43 IST