अपडेटेड 26 August 2025 at 14:57 IST

हर्निया की सर्जरी के बाद तबाही मचाने को तैयार सूर्या, Asia Cup में पाकिस्तान की उड़ाएंगे धज्जियां! कर दिया ऐलान

Suryakumar Yadav: हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में, सूर्यकुमार ने बताया कि कैसे उनकी चोट का पहली बार पता चला, उसके बाद उनकी सर्जरी हुई और उसके बाद का पुनर्वास चरण कैसा रहा। उन्होंने पूरी रिकवरी प्रक्रिया के दौरान मिले समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Follow :  
×

Share


एशिया कप में चमकेंगे सूर्या? | Image: @BCCI Screengrab

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हुंकार भरते हुए कहा कि वो इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। IPL 2025 के बाद से सूर्या क्रिकेट मैदान से दूर रहे हैं। इस दौरान इंग्लैंड में उनकी हर्निया की सफल सर्जरी हुई। मंगलवार को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय टी20 कप्तान अपनी इंजरी और एशिया कप 2025 की तैयारियों के बारे में बात करते दिखे।

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होगा। भारतीय टीम 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा।

एशिया कप में चमकेंगे सूर्या?

हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में, सूर्यकुमार ने बताया कि कैसे उनकी चोट का पहली बार पता चला, उसके बाद उनकी सर्जरी हुई और उसके बाद का पुनर्वास चरण कैसा रहा। उन्होंने पूरी रिकवरी प्रक्रिया के दौरान मिले समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। वीडियो में उन्हें कड़ी मेहनत, व्यायाम और अपने बल्लेबाजी कौशल को निखारते हुए देखा जा सकता है।

बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। पांच-छह हफ्ते हो गए हैं। अच्छी प्रक्रिया, पिछले छह हफ्तों से अच्छी दिनचर्या और शुभकामनाएं। सचमुच अच्छा महसूस कर रहा हूं। इसका [स्पोर्ट्स हर्निया की चोट का] पता आईपीएल के अंत में चला। मुझे ऐसा इसलिए महसूस हुआ क्योंकि पिछले साल भी मुझे इसी तरह की चोट लगी थी और इसी से मुझे पता चला। इसलिए कुछ चेकलिस्ट थीं। मैंने उन चीजों को आजमाया और फिर मुझे एहसास हुआ कि अब एक छोटा सा एमआरआई करवाने का समय आ गया है।''

स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि कंडीशनिंग कोच और फिजियो ने उनकी रिकवरी के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया को एक-एक हफ्ते में पूरा किया गया, जिससे उनकी रिकवरी स्थिर और पूरी तरह से हुई। सूर्या अपने करियर में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं, जहां भारत 10 सितंबर को मेज़बान यूएई के खिलाफ एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

इसे भी पढ़ें: 6 महीने काम, 6 महीने आराम और कमाई 27 करोड़... जिंदगी का असली मजा तो ये विदेशी क्रिकेटर ले रहा!


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 August 2025 at 14:57 IST