अपडेटेड 9 July 2024 at 16:30 IST

तो क्या BCCI छोड़ देंगे जय शाह! क्यों हो रही चर्चा? यहां डिटेल में जानें पूरा मामला

BCCI सचिव जय शाह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन अब ऐसी चर्चा हो रही है कि वो BCCI छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, यहां जानिए।

Follow :  
×

Share


BCCI के सचिव जय शाह | Image: BCCI

Indian Cricket Team: पूरी दुनिया में इस वक्त भारत (India) के ही चर्चे हैं और हों भी क्यों न, भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने काम ही ऐसा किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारत विश्व विजेता बना है। टीम इंडिया (Team India) ने 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जीता है। 

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से हर किसी की जुबां पर भारतीय खिलाड़ियों के ही चर्चा हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा है, जिसका जिक्र पूरे T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी हुआ और अब भी हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) की, जो इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। दरअसल जय शाह के BCCI छोड़ने की चर्चा हो रही है। ऐसा क्यों हो रहा है, आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 

जय शाह के BCCI छोड़ने की चर्चा क्यों? 

दरअसल जय शाह के BCCI छोड़ने की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इस साल नवंबर में ICC अध्यक्ष पद के चुनाव होने वाले हैं और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जय शाह (Jay Shah) BCCI सचिव पद छोड़कर ICC प्रमुख के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। 

निर्विरोध चुने जा सकते हैं जय शाह

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अगर जय शाह ICC चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनका निर्विरोध चुने जाना तय है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की इस महीने के अंत में कोलंबो में एनुअल बैठक होनी है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव एजेंडे में नहीं होगा, क्योंकि नए चेयरमैन का चुनाव नवंबर में होगा। 

फिर BCCI अध्यक्ष बनने के होंगे योग्य

बता दें कि अगर जय शाह ICC के नए चेयरमैन बनते हैं तो उनका कार्यकाल वहां 3 साल का होगा और 2028 में वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के योग्य हो जाएंगे। ICC के चेयरमैन बनने के सबसे युवा प्रमुख माने जाने वाले जय शाह के पास ये तय करने के लिए कम से कम तीन महीने का समय है कि क्या वो दुबई जाना चाहते हैं या नहीं, जहां ICC का हेडक्वार्टर है। ICC की वार्षिक बैठक 19 से 22 जुलाई तक श्रीलंका के कोलंबो में होनी है। 

ICC के अध्यक्ष का पद वर्तमान में पिछले चार सालों से ग्रेग बार्कले के पास है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव के समर्थन से न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी इस पद पर आसीन हुआ। बार्कले एक और कार्यकाल के लिए पात्र हैं और हो सकता है कि वो पद पर बने रहने में भी रुचि रखते हों, लेकिन अगर शाह चुनाव लड़ते हैं, तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 

अब तक कौन-कौन रहा ICC का अध्यक्ष? 

बता दें कि इससे पहले दो भारतीय ICC का अध्यक्ष रह चुके हैं। 1997 में जगमोहन डालमिया ICC अध्यक्ष बने थे और 2000 तक इस पद पर रहे थे। इसके बाद 2010 और 2012 के बीच NCP नेता शरद पवार ICC के अध्यक्ष रहे, लेकिन 2016 में ICC अध्यक्ष पद को हटा दिया गया था और ICC चेयरमैन पद बनाया गया था और भारत के एन श्रीनिवासन ICC के पहले चेयरमैन बने थे। इसके बाद शशांक मनोहर चेयरमैन बने। इमरान ख्वाजा भी अंतरिम चेयरमैन रहे, लेकिन नवंबर 2020 में न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले चेयरमैन चुने गए, जिनका इस साल नवंबर में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 

बता दें कि जय शाह की पिछले कुछ दिनों से जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट सिस्टम के रूप में काम किया है। चाहे उन्हें हौसला देना हो या मुसीबत की घड़ी से बाहर निकालना। दरअसल टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरिकेन तूफान के कारण बारबाडोस में फंस गई थी, लेकिन फिर BCCI सचिव जय शाह ने टीम को यहां से निकालने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया। वो न केवल टीम, बल्कि बारबाडोस में फंसे भारतीय मीडियाकर्मियों को भी साथ में भारत लाए। 

ये भी पढ़ें- भारतीय खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे में लिया जंगल सफारी का मजा, देखें PHOTOS

 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 16:30 IST