अपडेटेड 17 August 2024 at 17:05 IST

IPL में 4 साल बाद होगी इस बड़े नियम की वापसी! धोनी पर पड़ेगा असर, BCCI के प्लान पर CSK बोला- हमने...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से IPL के आगामी सीजन की तैयारियां की जी रही हैं। अगले साल होने वाले IPL सीजन में एक पुराने नियम की वापसी हो सकती है।

Follow :  
×

Share


IPL में 4 साल बाद होगी इस नियम की वापसी | Image: PTI/IPL

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन बेहद रोमांचक रहा। एक से बढ़ कर एक रिकॉर्ड बने। बल्लेबाजों ने तो ऐसा कोहराम मचाया कि दुनिया हिलाकर रख दी। 2023 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक स्थान की वजह से टॉप-4 में जाने से चूक गई, लेकिन धोनी (Dhoni) ने बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया।

IPL 2024 की शुरुआत से ठीक पहले धोनी (Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कमान सौंपी। एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं, इसके बारे में तो खैर कोई नहीं बता सकता, लेकिन अगर धोनी खेलते हैं तो उनका CSK में धोनी (Dhoni) का कद घट सकता है। पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं। 

IPL में 4 साल बाद वापस आएगा ये नियम? 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) IPL 2025 में एक पुराने नियम को वापस लाने का प्लान बना रहा है, जिसके तहत वो इंटरनेशनल खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे, जो पांच साल से ज्यादा समय से रिटायर हो चुके हैं। इस नियम को 2021 में हटा दिया गया था, लेकिन अब BCCI इसे फिर वापस लाने की तैयारी में है। अगर IPL 2025 में ये नियम लागू होता है तो धोनी पर इसका असर पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है। 

बता दें कि धोनी के अनकैप्ड खिलाड़ी बनने से CSK को फायदा होगा, क्योंकि वो भारत का एक इंटरनेशनल खिलाड़ी और ले पाएगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे और सैलरी भी कम मिलेगी। CSK उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन कर पाएगी, जबकि अब तक धोनी को 12 करोड़ रुपए मिल रहे थे। आपको बता दें कि अनकैप्ड खिलाड़ी वो होता है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ होता, जिसने इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला होता।

BCCI के प्लान पर CSK का जवाब

BCCI के इस प्लान पर चेन्नई सुपर किंग्स की भी प्रतिक्रिया आई है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में कहा- 

मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने इसके लिए कोई अनुरोध नहीं किया है। BCCI ने खुद हमें बताया है कि 'अनकैप्ड प्लेयर नियम' रखा जा सकता है। बस यही बात है। उन्होंने अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की है।

बता दें कि CSK IPL 2024 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और हमेशा की तरह टीम का अभियान खत्म होने के साथ धोनी के IPL करियर को लेकर अफवाहों का बाजार फिर गर्म हो गया। माही IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं, इस पर धोनी (Dhoni) ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन फ्रेंचाइजी ने धोनी के अगले सीजन बने रहने की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें- लड़ाई हो गई है क्या? विनेश के पोस्ट पर जीजा पवन सरोहा ने ऐसा क्या कह दिया कि लोगों को आई कलेश की बू

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 17:05 IST