अपडेटेड 12 March 2026 at 17:45 IST

द्रविड़ को 'लाइफटाइम' सम्मान, तो T20 से ड्रॉप होने वाले इस स्टार क्रिकेटर को BCCI देगा 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

बीसीसीआई (BCCI) द्वारा नई दिल्ली में 'नमन अवॉर्ड्स' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों को बोर्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राहुल द्रविड को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


इस स्टार क्रिकेटर को BCCI देगा 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड | Image: Social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'नमन अवार्ड्स' में 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राहुल और शुभमन के अलावा, इस अवार्ड्स में टीम अंडर 19 के कप्तान आयुष म्हात्रे और पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम 15 मार्च को आयोजित होगा। 

शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को 'नमन अवार्ड्स' कार्यक्रम में 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड की घोषणा तब हुई है, जब हाल में ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड को 2026 का खिताब अपने आम किया। बताया जा रहा है कि यह अवॉर्ड उसी मेहनत का नतीजा है, जो उन्होंने 2025 में की थी।

राहुल द्रविड़ लाइफटाइम अचीवमेंट से होंगे सम्मानित

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह भारतीय सीनियर टीम का हेड कोच बनाया गया। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में ही टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम चैंपियन बनने से चूक गई। हालांकि, साल 2024 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया। राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आयुष म्हात्रे और मिताली राज को भी सम्मानित किया जाएगा

शुभमन गिल और राहुल द्रविड़ के अलावा, अंडर 19 के कप्तान आयुष म्हात्रे को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'लाला अमरनाथ अवॉर्ड' से नवाजा जाएगा। वहीं, पूर्व महिला टीम की कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बाद जितेश शर्मा का छलका दर्द, एक तो पिता का निधन ऊपर से लगा ये झटका, जानिए क्या कहा? VIDEO
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 17:45 IST