अपडेटेड 29 August 2025 at 12:29 IST

VIDEO: फिसल गए हा हा हा... पिच पर 'झाड़ू' मारते दिखे मोहम्मद रिजवान, CPL में किशोर कुमार की आवाज में हुई बेइज्जती

Mohammad Rizwan: CPL 2025 में मोहम्मद रिजवान सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम का हिस्सा हैं। 21 अगस्त को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वो बुरी तरह फेल गए और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। CPL टीम बारबाडोस रॉयल्स ने रिजवान के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसके दर्द का एहसास पाकिस्तानी फैंस को भी हो रहा होगा।

Follow :  
×

Share


CPL में मोहम्मद रिजवान का उड़ा मजाक | Image: X/screengrabs

Mohammad Rizwan: कुछ वक्त पहले तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे मोहम्मद रिजवान के बुरे दिन चल रहे हैं। 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में बाबर आजम के साथ रिजवान को भी PCB ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टीम से छुट्टी होने के बाद पूर्व कप्तान फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। आलम ये है कि रिजवान का बुरा समय वहां भी उनके साथ है। अब देखिए ना... जिस लीग का वो हिस्सा हैं, उसी लीग की एक टीम ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी का खतरनाक मजाक उड़ाया है, वो भी एकदम इंडियन स्टाइल में।

CPL 2025 में मोहम्मद रिजवान सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम का हिस्सा हैं। 21 अगस्त को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वो बुरी तरह फेल गए और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। CPL टीम बारबाडोस रॉयल्स ने रिजवान के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसके दर्द का एहसास पाकिस्तानी फैंस को भी हो रहा होगा।

CPL में रिजवान का उड़ा मजाक

इसमें कोई दो राय नहीं है कि T20 लीग में फ्रेंचाइजी सोशल मीडिया पर दूसरी टीमों पर तंज कसती है, लेकिन मोहम्मद रिजवान के साथ जो हुआ वो बिल्कुल अलग है। बारबाडोस रॉयल्स ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने का सहारा लेकर पाक के पूर्व कप्तान का मजाक उड़ाया है। किशोर कुमार की आवाज में गाने के बोल हैं- हाल कैसा है जनाब का...क्या ख्याल है आपका, तुम तो मचल गए हो हो हो... यूं ही फिसल गया हा हा हा।''

स्वीप लगाते हुए बोल्ड हुए रिजवान

बारबाडोस रॉयल्स ने जिस अंदाज में वीडियो को एडिट किया वो शानदार है। स्पिनर को देखते ही मोहम्मद रिजवान स्वीप शॉट (लोकल भाषा में बोले तो झाड़ू लगाने) गए थे, लेकिन वो इसमें बुरी तरह से असफल रहे और उनकी गिल्लियां बिखर गई। रिजवान के आउट होने के तरीके पर ये गाना बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस काफी गुस्से में हैं तो भारतीय फैंस आराम से मजे ले रहे हैं। देखें वीडियो:

फॉर्म में लौटे मोहम्मद रिजवान

बारबाडोस रॉयल्स ने जो वीडियो एडिट किया है वो एक हफ्ते पहले हुए मैच का है, लेकिन ताजा खबर ये है कि मोहम्मद रिजवान फॉर्म में लौट चुके हैं। शुक्रवार को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 41 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम फिर भी ये मैच हार गई।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: परिवार संग लालबाग के दरबार पहुंचे सचिन, आगे थीं मां फिर बेटी सारा ने किया कुछ ऐसा, फैंस बोले- संस्कार हो तो ऐसा


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 12:29 IST