AUS vs BAN 1st Test Match: कंगारुओं का घमंड चकनाचूर, ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, मिराज-महमूद ने मचाया कहर
Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की यह पहली टेस्ट जीत है, जिसे नजमुल हुसैन शांतो की टीम ने किया।
- खेल समाचार
- 2 min read
Bangladesh vs Australia Test: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश को चौथी पारी में सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे आसानी से बनाकर जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश की जीत के बाद यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया पर यह बांग्लादेश की दूरी जीत है।
हसन महमूद और तंजीद हसन चमके
ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को उसी के घर में हारने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद का सबसे बड़ा योगदान रहा। पहली पारी में उनके घातक स्पेल से ऑस्ट्रेलिया पस्त हो गई। पहली पारी में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद बाकी का काम अन्य गेंदबाजों ने कर दिया।
इसके बाद जब बल्लेबाजी का समय आया है, तो तंजीद हसन ने अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांटो और मेहदी हसन ने अर्धशतक लगाया। तीनों के दम पर बांग्लादेश पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 426 रन लगा डाले।
मैच का पूरा लेखा-जोखा
पहले टेस्ट के पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर सिमट गई, जिसमें हसन महमूद ने 6 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 426 रन बनाए। इस दौरान तंजीद हसन ने शतकीय पारी खेली।
इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 284 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 57 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली जीत हासिल कर ली।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 August 2026 at 17:56 IST