अक्षर पटेल ने रचा इतिहास! बुमराह-अर्शदीप के स्पेशल क्लब में हुए शामिल, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय
Axar Patel: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार को इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक विकेट लेते ही अक्षर टीम इंडिया के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Axar Patel: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जून को खेला गया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना पड़ा। इस बीच इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वे टीम इंडिया के पहले स्पिनर बन गए जिन्होंने 100 टी20 विकेट अंतरराष्ट्रीय लिए और ऐसा करने वाले वे केवल टीम इंडिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
अक्षर के टी20 मुकाबले में 100 विकेट
अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किया। एक विकेट लेते ही अक्षर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 98 मैचों में 100 विकेट लेकर भारत के चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शीर्ष तीन में अर्शदीप सिंह (134 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट) शामिल हैं।
टीम इंडिया के पहले स्पिनर बने
बता दें कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान, जब इंग्लैंड 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तब अक्षर ने खतरनाक हैरी ब्रूक को 15 गेंदों में 39 रन पर आउट करके ये कारनामा अपने नाम किया। हैरी ब्रूक को आउट करते ही अक्षर टीम इंडिया के पहले स्पिनर बन गए जिन्होंने 100 टी20 विकेट लिए अपने नाम कर लिए हैं।
वैभव का डेब्यू
मैच की बात करें तो, भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को को डेब्यू करने का का मौका दिया। वह 15 साल और 99 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए।
सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच में दो छक्कों की मदद से सिर्फ 10 गेंदों तक ही टिक पाए और 14 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा (24 गेंदों में 43 रन, आठ चौकों और एक छक्के के साथ) और श्रेयस अय्यर (22 गेंदों में 37 रन, तीन चौकों और एक छक्के के साथ) ने पारियां खेलीं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 5 July 2026 at 22:11 IST