अपडेटेड 21 February 2026 at 17:11 IST

IND vs AUS: स्मृति मंधाना की धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रन का टारगेट, जेमिमा ने भी जड़ा अर्धशतक

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, वो शतक से चूक गई। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Follow :  
×

Share


स्मृति मंधाना की धुआंधार पारी | Image: X/@BCCIWomen

IND W vs AUS W: शनिवार, 21 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। 

भारतीय महिला टीम में इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 82 रन की पारी खेली। हालांकि, वो शतक से चूक गई। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी का भी लक्ष्य में अहम योगदान रहा।

स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 82 रन की पारी खेली

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 82 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। हालांकि, वो शतक से चूक गई। अगर अंत तक क्रीज पर मौजूद रहती, तो शतक लगा देती।

जेमिमा रोड्रिग्स ने ठोका 59 रन

स्मृति मंधाना के अलावा, इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 59 रन की अहम पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 177 का लक्ष्य दिया। स्मृति और जेमिमा के बीच 121 रन की तगड़ी साझेदारी भी हुई। जेमिमा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 59 रन बनाए।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज है। फिलहाल, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज जो मैच जीतेगा, वो सीरीज अपने नाम कर लेगा। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 सीरीज जीतने का एक शानदार मौका है। 

ये भी पढ़ें: NZ Vs PAK Super 8: भारत से करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, कहां देखें मैच? जानें कोलंबो की पिच रिपोर्ट
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 16:40 IST