IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारत ने 17 रन से जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। तीसरे मैच में स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

Follow :  
×

Share


भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया | Image: X/BCCI

IND W vs AUS W:  शनिवार, 21 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच के तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से 17 रन से जीत लिया। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर 10 साल बाद टी20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में स्मृति मंधाना से ताबड़तोड़ पारी खेली। 

स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 82 रन की पारी खेली

टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 82 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। हालांकि, वो शतक से चूक गई।

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली अर्धशतकीय पारी

स्मृति मंधाना के अलावा, इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 59 रन की अहम पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 177 का लक्ष्य दिया। स्मृति और जेमिमा के बीच 121 रन की तगड़ी साझेदारी भी हुई। जेमिमा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 59 रन बनाए।

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीती है। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। 


 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 17:12 IST