अपडेटेड 20 February 2026 at 21:47 IST
T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया, कैप्टन मिचेल मार्श की शानदार पारी
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत लिया है। हालांकि, दोनों टीमें पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
T20 World Cup 2026: शुक्रवार, 20 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मध्य बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 104 रन पर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2026 से घर लौट गया है, क्योंकि वो पहले ही सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुका है।
मिचेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी
ओमान के 104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 1 विकेट के नुकसान पर 9.4 ओवर में 108 रन बनाकर आसानी से मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली।
ओमान 104 रन पर सिमटी
मैच में मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले ओमान को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम महज 104 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। उन्होंने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 February 2026 at 21:38 IST