अपडेटेड 14 May 2025 at 11:18 IST

IPL 2025 में खेल रहे इन 14 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच में चयन

WTC 2023-25 Final: अगले महीने 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच खेला जाना है। 11 जून से 15 जून के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Follow :  
×

Share


आईपीएल 2025 खेल रहे 14 खिलाड़ियों का WTC फाइनल में चयन | Image: IPLT20.COM

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब दुनिया का सबसे लोकप्रिय टी20 लीग एक बार फिर दस्तक देने को तैयार है। 17 मई से IPL 2025 के बाकी बचे मुकाबलों का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल 2025 में खेल रहे 9 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है, क्योंकि उन्हें अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले बड़े टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह मिल गई है।

अगले महीने 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच खेला जाना है। 11 जून से 15 जून के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

IPL खेल रहे 9 खिलाड़ियों का चयन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस टीम में 9 ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2025 का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रयान रिकेल्टन को भी टीम में जगह मिली है।

एडन मार्करम- लखनऊ सुपर जायंट्स
वियान मुल्डर- चेन्नई सुपर किंग्स 
मार्को जेंसन- पंजाब किंग्स
कगिसो रबाडा- गुजरात टाइटंस
लुंगी एनगिडी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 
कॉर्बिन बॉश- मुंबई इंडियंस 
ट्रिस्टन स्टब्स- दिल्ली कैपिटल्स 
रयान रिकेल्टन- मुंबई इंडियंस 
केशव महाराज- राजस्थान रॉयल्स

WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जेंसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन।

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होगा। पैट कमिंस लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने को बेताब होंगे। साउथ अफ्रीका की तरह ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में भी कई ऐसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है जो आईपीएल 2025 का हिस्सा हैं। इसमें  सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का नाम भी है। वहीं SRH के ही ट्रेविस हेड, RCB के जोश हेजलवुड, पंजाब किंग्स के जोस इंग्लिस, दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क भी टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की जगह लेगा 33 साल का ये खिलाड़ी? अनिल कुंबले ने की वकालत, 8 साल से नहीं खेला कोई टेस्ट

यह भी पढ़ें: फैंस के लिए खुशखबरी! टेस्ट से संन्यास के बाद भी इंग्लैंड में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, ये रहा पूरा प्लान


 



 

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 11:18 IST