टीम इंडिया-ए में आया 154.2 KMPH की रफ्तार वाला 'स्पीड गन' खिलाड़ी, श्रीलंका मैच के बाद BCCI ने किया बड़ा बदलाव

श्रीलंका से ट्राई सीरीज में हार मिलने के बाद और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया-ए में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। गुजरात टाइटंस के एक खूंखार गेंदबाज की टीम में एंट्री हुई है।

टीम में आया 154.2 KMPH की रफ्तार वाला 'स्पीड गन' | Image: BCCI

Inida-A Team: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया-ए में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऐलान करते हुए टीम में युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा की एंट्री की है। टीम इंडिया-ए के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और अशोक शर्मा को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है। 

अशोक शर्मा, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंदों में से एक फेंकी थी, को श्रीलंका में चल रही एक दिवसीय त्रिपक्षीय श्रृंखला के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है

युधवीर सिंह की जगह अशोक

युधवीर को 13 जून को गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ महसूस हुई और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सत्र के दौरान भी उन्हें इसी तरह का दर्द हुआ था। युधवीर को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की देखरेख में चरणबद्ध पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना होगा ताकि वह दाहिने कंधे की रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह से उबर सकें।

June 16, 2026

आईपीएल 2026 में मचाया था गदर

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले अशोक शर्मा रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंदों में से एक फेंकी थी, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया था। 
अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 6 मुकाबलों में 10 विकेट लिए थे। वह चोटिल युधवीर सिंह की जगह लेंगे, जो अब तक इंडिया ए के तीनों मैचों में नहीं खेले हैं।

ट्राई सीरीज में भारत की स्थिति

दंबुल्ला में खेली जा रही 'ए' ट्राई-सीरीज़ में भारत अपने तीन मैचों में से दो हार चुका है, जिसमें सोमवार को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है और बुधवार को अपने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान 'ए' का सामना करेगा। सीरीज का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'लिटिल स्टार' को गुस्सा क्यों आया? सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े, हाथ में बैट उठाकर... VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 16:17 IST