अपडेटेड 5 March 2026 at 17:51 IST

पत्नी सानिया चंडोक का हाथ पकड़े जा रहे थे Arjun Tendulkar, दोस्तों ने किया मजाक, तो शर्मीले दुल्हे की मुस्कान ने लूटी ली महफिल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी करली है। अर्जुन अपनी शादी में शर्माते दिखे, उनको दोस्तों ने उनके साथ जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Follow :  
×

Share


दोस्तों ने किया Arjun Tendulkar के साथ मजाक | Image: X

Arjun Tendulkar Wedding : पूर्व दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी ने उद्यमी सानिया चंडोक से आज मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करली है। यह शादी न सिर्फ एक परिवार का मिलन था, बल्कि क्रिकेट जगत की चमचमाती हस्तियों का भी जमावड़ा बन गया। लेकिन इस भव्य समारोह की सबसे यादगार झलक तो अर्जुन की शर्माती हुई मुस्कान थी, जब उनके दोस्तों ने 'बैट दिखाओ, बैट दिखाओ' का चैंट लगाकर उन्हें छेड़ने की कोशिश की।

अर्जुन और सानिया की शादी की तैयारियां 3 मार्च से ही शुरू हो गई थीं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज जामनगर में धूमधाम से मनाई गईं, जहां मेहमानों को पारंपरिक मेहमाननवाजी का मजा मिला। मुख्य समारोह मुंबई के एक लग्जरी वेन्यू पर आयोजित हुआ, जो फूलों की मालाओं और झिलमिलाती लाइटिंग से सजा था। दुल्हन सानिया चंदोक ने लाल-पीले रंग की भारी कढ़ाई वाली साड़ी में चार चांद लगा दिए, जबकि अर्जुन ने पारंपरिक शेरवानी पहनकर क्रिकेटर की बजाय राजकुमार का अंदाज दिखाया।

क्रिकेट के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस शादी को और खास बना दिया। एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, तो राहुल द्रविड और सुरेश रैना भी नजर आए। शादी समारोह में पंगत रस्म का खास आयोजन किया गया, जहां मेहमानों ने पारंपरिक थाली में परोसे गए व्यंजनों का लुत्फ उठाया। थालियों में रखे पकवान, मिठाइयां और ताजा फूलों की सजावट ने माहौल को और भी रॉयल बना दिया।

शर्मीला दुल्हा और दोस्तों की मस्ती

शादी के इस भव्य समारोह में अर्जुन तेंदुलकर के शर्मीले मिजाज ने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दुल्हा बने अर्जुन थोड़े असहज नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही अर्जुन के दोस्तों ने उन्हें छेड़ने के लिए 'बैट दिखाओ, बैट दिखाओ' कहा, तो अर्जुन के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गुलाबी साड़ी में छाया सारा तेंदुलकर का जलवा

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी की है। अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए सारा ने कोई हेवी लहंगा नहीं, बल्कि एक प्यारी सी गुलाबी साड़ी चुनी, जो उनपर काफी जच रही थी। इस साड़ी पर स्टोन्स और एम्बेलिशमेंट की सजावट थी।

अपने साड़ी लुक को और निखारने के लिए सारा तेंदुलकर ने ज्वेलरी भी हेवी रखी। उन्होंने मांग टीका, पोलकी स्टोन वाला नेकलेस, बड़े झूमके, गोल्ड चूड़ियां और कड़े और रिंग पहनी। उनका मेकअप हल्का लेकिन डीसेंट लग रहा था।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: वानखेड़े की पिच पर जब अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, सिर्फ 54 गेंद पर बना डाला 135 रन; सेमीफाइनल से पहले खौफ में अंग्रेज

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 17:22 IST