'अब ये बॉडी ही मेरा घर...', मोनोकिनी में अनाया बांगर का सिजलिंग अवतार, पूल किनारे दिए स्टाइलिश पोज- VIDEO

अनाया बांगर ने अपने थाइलैंड वेकेशन की झलकियां दिखाई है, जिसमें वो मोनोकिनी में पोज देते नजर आ रही हैं। उनका ये सिजलिंग अवतार फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

Anaya Bangar | Image: Instagram

Anaya Bangar Post: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लड़के से लड़की बनीं अनाया अपनी जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर   अपनी प्रोफेशनल जर्नी तक फैंस संग लगातार शेयर कर रही हैं। इस बीच, उन्होंने मोनोकिनी ड्रेस में अपनी एक खूबसूरत झलक दिखाई है, जिसने उनके चाहनेवालों का ध्यान खींच लिया।

गौरतलब है कि ये साल (2026) अनाया बांगर की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया है। इस साल उन्हें अपनी असली पहचान मिली है, क्योंकि वो बैंकॉक में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराकर लड़के से पूरी तरह लड़की बन गई हैं।

थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं अनाया

इन दिनों अनाया थाईलैंड में अपनी वेकेशन का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। इसमें उनके लुक के साथ-साथ पोस्ट का कैप्शन भी बेहद खास है।

अब मेरी बॉडी ही मेरा घर- अनाया बांगर

अनाया ने मोनोकिनी ड्रेस में अपनी एक क्यूट वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसा शरीर जिसे पहचानने में मुझे कभी मुश्किल होती थी, अब वही मेरा घर है। आखिरकार खुद को वैसे ही महसूस करने में एक अलग ही खूबसूरती है, जैसा आप हमेशा से जानते थे कि आप हैं।' अनाया ने अपने इस एक्सपीरियंस को जेंडर यूफोरिया बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पिंक हार्ट और स्पार्कल इमोजी लगाई। अब उनका ये सिजलिंग अवतार फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

अनाया बांगर को CA ने दिया खेलने का मौका

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने हाल ही में अनाया अपनी ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और जेंडर ट्रांजिशन से गुजरने के बाद उनके लिए भारत में क्रिकेट खेलने के रास्ते बंद हो गए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने की क्लियरेंस दे दी। इस फैसले ने एक बार फिर उनमें मैदान पर वापसी करने की नई उम्मीद जगा दी है।

मार्च में कराई जेंडर-अफर्मिंग वेजाइनोप्लास्टी सर्जरी 

अनाया बांगर की सर्जरी की बात करें तो उन्होंने मार्च 2026 में थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग वेजाइनोप्लास्टी सर्जरी कराई थी। उनके परिवार ने उनके इस फैसले का पूरा सपोर्ट किया। इसके अलावा ट्रांजिशन से पहले भविष्य में माता-पिता बनने की संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने स्पर्म भी फ्रीज कराए थे। 

यह भी पढ़ें: 'हर जगह मैं ही पीसूं? खाना बनाऊं, बच्चे पैदा करूं...', हर्ष ने भारती के वजन का उड़ाया मजक, तो फूट पड़ी कॉमेडी क्वीन; शो में पति-पत्नी के बीच हुआ पंगा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 09:23 IST