Rohit sharma के संन्यास की खबरों के बीच अमिषा पटेल हुईं आगबबूला, कहा- रोहित और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार के साथ जैसा बर्ताव हो रहा वो शर्मनाक...

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर के खत्म होने की खबर के बीच क्रिकेट जगत में एक हलचल मच गई है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल रोहित और विराट के समर्थन में उतर गईं हैं और उनके प्रति हो रहे बर्ताव को शर्मनाक बताया है।

'यह वाकई शर्मनाक है...,' रोहित-कोहली कोहली के लिए आगबबूला हुईं अमीषा पटेल | Image: ANI

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त ऐसी हलचल मची हुई कि कोई भी खिलाड़ी खुलकर अपनी बात कहने से हिचक रहा है। खासकर, रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर टीम इंडिया के कोई खिलाड़ी कुछ नहीं कहना चाहते हैं। वहीं, विराट भी इस चर्चा के केंद्रा में बने हुए हैं।

दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। दावा है कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहती है। इस बीच भले ही अभी तक कोई मौजूदा खिलाड़ी रोहित और विराट के समर्थन में कुछ न बोला हो, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल का रिएक्शन आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉर्ड्स में रोहित खेलेंगे आखिरी मुकाबला?

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अफवाह खबरें चल रही है। दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफी खेला जाना वाला तीसरा मुकाबला रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाजों के साथ आगे बढ़ने का मन बना लिया है।

विराट-गंभीर के बीच अनबन?

टीम इंडिया के एक और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर भी खबरें चल रही है कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। खबर है कि नेस्ट प्रैक्टिस से लेकर ड्रेसिंग रूम तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही हैं। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच के इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया।

July 17, 2026

एक्ट्रेस अमिषा पटेल का फूटा गुस्सा?

इन तमाम खबरों और कयासों के बीच एक्ट्रेस अमिषा पटेल का एक एक्स पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चिंता जताई हैं।

अमिषा पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'एक ट्वीट जो बॉलीवुड से जुड़ा नहीं है.. कुछ समय से मैं यह देख रही थी, इसलिए आज ट्वीट करने का मन किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर सुपरस्टार्स के साथ इस क्रिकेट के दौर में या यूं कहूं कि क्रूर क्रिकेट के दौर में जिस तरह का बर्ताव किया जाता है, उससे मैं बस हैरान हूं.. यह शर्म की बात है।' 

ये भी पढ़ें: 'किंग कोहली' ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन को पछाड़ इंग्लैंड में ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 20:25 IST