अपडेटेड 20 February 2024 at 22:12 IST

EXCLUSIVE/ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम Akaay, पहली बार हिंदू संस्कृति में कैसे आया नाम?

विराट के बेटे का नाम अकाय है। अकाय का अर्थ है जिसका कोई आकार न हो। लेकिन सोशल मीडिया और हिन्दी के विद्वान 'अकाय' का अलग-अलग अर्थ बता रहे हैं।

Follow :  
×

Share


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Image: Virat Kohli

Meaning of Akaay:  भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। अपने फैंस को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज दी है। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने आज (20 फरवरी) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। विरुष्का ने अपने बेटे का नाम भी शेयर किया है।

20 फरवरी को विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के नाम का भी ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की इस पोस्ट के बाद ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर 'अकाय' नाम का अर्थ जानने की होड़ लग गई। तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या होता है 'अकाय' का अर्थ? अकाय का अर्थ है जिसका कोई आकार न हो। लेकिन सोशल मीडिया और हिन्दी के विद्वान 'अकाय' का अलग-अलग अर्थ बता रहे हैं।

बेटे का नाम रखा 'अकाय', जानिए क्या है अर्थ

अकाय नाम के अर्थ की खोज में जब हमने सुल्तानपुर जनपद के कमला नेहरू इंस्टीट्यूट के प्राचार्य और हिन्दी के प्राख्यात विद्वान डॉ. राधेश्याम से बातचीत की तो उन्होंने बताया, 'अकाय' शब्द कामदेव का पर्यायवाची है। जब भगवान शंकर ने कामदेव को भस्म कर दिया था तब उनकी पत्नी रति रोने लगीं और भगवान से पति को दोबारा जीवित करने की प्रार्थना करने लगीं। ऐसे में शंकर भगवान ने कामदेव को पुनः जीवित कर दिया और इस बार उनका नाम अकाय रख दिया जिसका अर्थ है बिना किसी आकार का। भगवान शिव ने बताया कि 'अकाय' नाम इसलिए रखा ताकि भगवान कामदेव सबके मन में बिना किसी आकार के जिंदा रहें।

दूसरी बार माता-पिता बने विरुष्का

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का की प्रेग्नेंसी की चर्चा पिछले कुछ दिनो से चर्चा में थी। हालांकि विरुष्का दंपति ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। बेटे के जन्म के 5 दिन के बाद ही विराट ने अपने सोशल मीडिया पर पुत्र पैदा होने की बात अपने फैंस से शेयर की। अभी कुछ समय पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये राज खोल दिया था। तब विरुष्का के फैंस को ये लगा कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सच्चाई है।

साल 2017 में की थी विराट-अनुष्का ने शादी

विराट और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 में शादी की  थी। ये शादी 11 दिसंबर को हुई थी जिसमें बहुत ही सीमित लोगों को बुलाया गया था। विराट और अनुष्का की शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। इस शादी में दुल्हा और दुलहन के परिवार के अलावा उनके कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। तीन साल के बाद विराट और अनुष्का पहली बार 11 जनवरी 2021 को पैरेंट्स बने थे। कपल को बेटी हुई थी जिसका नाम वामिका रखा गया है। उसके बाद अब उन्हें दूसरी संतान अकाय के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ेंः अनुष्का के घर आया 'जूनियर विराट', बेटे का नाम अकाय, जानें इसका मतलब

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 20 February 2024 at 21:53 IST