अपडेटेड 9 March 2026 at 18:58 IST

T20 World Cup: सूर्या ने मोहम्मद आमिर के मुंह पर मारा 'तमाचा', भारत के वर्ल्ड कप जीतते ही पूर्व PAK क्रिकेटर का हुआ मुंह काला, VIDEO

T20 World Cup Final: वर्ल्ड कप में मोहम्मद आमिर ने कई बार भारत के खिलाफ दांव लगाया। शुरुआत में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो जाएगा, फिर बोला सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा और फिर भारत फाइनल नहीं जीतेगा।

Follow :  
×

Share


अजय जडेजा का मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी पर जोरदार तंज | Image: Social media

Ajay Jadeja Slam Mohammad Amir: टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

भारत तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तो जीत लिया है, लेकिन जीत से पहले पकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जो भविष्यवाणी की थी, उसपर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने जमकर तंज कसा है। जडेजा का पोस्ट सोशल मीडिया का खूब वायरल हो रहा है।

मोहम्मद आमिर ने क्या भविष्यवाणी की थी

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा था कि पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा, लेकिन पाकिस्तान बाहर हो गया। उसके बाद बोल इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करेगा, लेकिन भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।

आमिर ने फिर बोल वेस्टइंडीज सुपर में भारत को हरा देगा, लेकिन भारत जीत गया। आमिर ने फिर भविष्यवाणी की कि भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार जाएगा, लेकिन भारत जीत गया। उसके बाद आमिर ने फिर बोल फाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार जाएगा, लेकिन भारत विश्व विजेता बन गया।

अजय जडेजा ने आमिर पर कसा जोरदार तंज

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अजय जडेजा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा 'सेमीफाइनल से पहले जब भविष्यवाणी दे रहा था तब बड़ा खुश था, और जब भारत जीता तो अहंकार देखो आमिर के चेहरे पर। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने आमिर की भविष्यवाणियों का सटीक जवाब दिया। अब ये यूट्यूब पर आएगा और भारत की तारीफ करेगा।'

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे... भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर शोएब अख्तर तिलमिलाए, ऐसा रिएक्शन दिया; हो गए ट्रोल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 18:47 IST