IND vs AFG: तीसरे T20 में भारत की धमाकेदार जीत, AFG को 3-0 से हराकर सीरीज की क्लीन स्वीप, अभिषेक की तूफानी पारी

IND vs AFG 3rd T20: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 127 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।

IND vs AFG: तीसरे T20 में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ | Image: BCCI

IND vs AFG 3rd T20:  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले को भारत ने 127 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। तीसरे टी20 मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में 108 रनों की पारी खेली।

इससे पहले अफगान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 94 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने 127 रनों के बड़े अंतर से मैच को जीत लिया। गेंदबाजी में नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया। 

September 17, 2026

रेड्डी और रवि बिश्नोई ने गेंद से बरपाया कहर

अफगानिस्तान टीम को महज 94 रनों पर रोकने का काम स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और स्पिनर रवि बिश्नोई ने किया। रेड्डी ने 4 ओवर में महज 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, बिश्नोई ने 3.1 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और जसप्रीत बुमराह-यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। 

September 17, 2026

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में 108 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने 300 से अधिक स्ट्राइक रेट से महज 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। अभिषेक के अलावा, संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। 

अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

30 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा 'हिटमैन' रोहित शर्मा का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने रोहित शर्मा के 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: T20 में सबसे तेज शतक, फिर बीच मैदान में 'ओम नमः शिवाय' का जाप... AFG के खिलाफ अभिषेक ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 22:55 IST