भारत की धरती पर ही टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, तीन टी20 मैचों की सीरीज होने की उम्मीद, तारीख फिक्स?

जून, 2026 में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था। इस बीच खबर है कि सितंबर में भारत की धरती पर ही टीम इंडिया की मेजबानी अफगानिस्तान कर सकता है। दोनों के बीच 3 टी20 मैच खेले जाने की संभावना।  

IND vs AFG: भारत में ही टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान? | Image: X

टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेला जा सकता है। इस सीरीज की सबसे मजेदार बात यह कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक स्पोर्ट्स इंफो का हवाला देते हुए बताया कि अफगानिस्तान सितंबर में दिल्ली में भारत की मेजबानी करते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल सकता है। ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने की संभावना है। हालांकि, कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

AFG करेगा भारत की धरती पर टीम इंडिया की मेजबानी

यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए भारत की धरती पर भारत की मेजबानी करने का पहला अवसर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान नियमित रूप से अपने घरेलू मैच भारत में खेलता आया है, जिनमें लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा स्थल शामिल हैं, लेकिन उन्होंने यहां घरेलू सीरीज में कभी भी भारत का सामना नहीं किया है।

13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने की संभावना

भारत के लिए , टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला श्रीलंका के टेस्ट दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के बीच होने की संभावना है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 27 अगस्त को समाप्त होने वाला है, जबकि एशियाई खेल 24 सितंबर से शुरू होंगे, जो अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक सप्ताह बाद है। ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने की संभावना है।

जून में भिड़े थे आखिरी बार

अफगानिस्तान और भारत की आखिरी भिड़ंत जून में हुई थी, जब अफगान टीम ने भारत का दौरा किया था और एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले थे। भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी और 300 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी और उसके बाद वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

इंग्लैंड में हार के बाद जिम्बाब्वे में जीत से शुरुआत

टी20 विश्व कप की मौजूदा चैंपियन होने के बावजूद, भारत को हाल के सफेद गेंद क्रिकेट मैचों में संघर्ष करना पड़ा है। पहले आयरलैंड (2-0) और उसके बाद इंग्लैंड (4-0) से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की सीरीज खेल रही है, जहां पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है।

वहीं, अफगानिस्तान ने इस साल की शुरुआत में भारत में हुए टी20 विश्व कप के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उस विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने चार मैचों में से दो जीते थे, लेकिन वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था।

ये भी पढ़ें: ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का धमाका...T20 में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, कई दिग्गज पीछे छूटे

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 22:02 IST