अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का भारत में निधन, अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक; कैसा था इंटरनेशनल करियर
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। जादरान पिछले कई महीनों से 'हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (HLH) नामक एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा इम्यून सिस्टम बीमारी से परेशान थे।
- खेल समाचार
- 3 min read
क्रिकेट जगत के लिए आज एक बेहद दुखद खबर आई है। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। शापूर को अफगानिस्तान क्रिकेटरों में से एक ऐसा खिलाड़ी माना जाता है, जिन्होंने अपने देश के क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बहुत काम किया है। जादरान पिछले कई महीनों से 'हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (HLH) नामक एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा इम्यून सिस्टम बीमारी से जूझ रहे और सोमवार को रात 10 बजे निधन हो गया।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा 'पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के संस्थापकों में से एक थे, जिनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में क्रिकेट के उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'
बोर्ड ने आगे कहा 'वे उन गौरवशाली क्रिकेटरों में से थे जिन्होंने अफगानिस्तान के शुरुआती क्रिकेट सफर में अहम योगदान दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगान क्रिकेट को पहचान दिलाने में मदद की। अपने पूरे करियर में, शापूर ने सम्मान, साहस और गौरव के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट की सेवा की। उनका योगदान और उपलब्धियां अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहेंगी और राष्ट्रीय टीम के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'
दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से परेशान थे शापूर जादरान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी शापूर जादरान निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
बताया जाता है कि शापूर जादरान पिछले कई महीनों से 'हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (HLH) नामक एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा इम्यून सिस्टम बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों और दुनिया भर के फैंस की दुआओं के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शापूर जादरान का क्रिकेट करियर
शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 2009 में डेब्यू किया था। इन दौरान उन्होंने 44 वनडे मैच खेले, जिसमें 43 विकेट लिए। इसके अलावा 36 टी20 मैच में 37 विकेट चटकाए। इस दौरान साल 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ विनिंग रन बनाए थे, जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 July 2026 at 16:29 IST