RR vs SRH मुकाबले से पहले जयपुर में गोविंद देव जी के दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा, भीड़ में मां को संभालते आए नजर, VIDEO
Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा शुक्रवार को जयपुर में अपनी मां के साथ गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे थे।
Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा शुक्रवार को जयपुर में अपनी मां के साथ गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे थे। उनके दौरे के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जैसे ही फैंस ने अभिषेक को देखा तो उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए जमा हो गए।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे अभिषेक शर्मा सफेद टी-शर्ट और क्रीम पैंट्स में मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर जाते वक्त मास्क भी लगाया हुआ था, उसके बाद भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और मंदिर परिसर में ही भीड़ लगानी शुरू कर दी।
मां के साथ गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा
जैसे ही क्रिकेटर ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर में भीड़ को देखा तो थोड़ा असहज हो गए। कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की जिद कर रहे थे लेकिन अभिषेक शर्मा ने मना कर दिया। मंदिर के भी सोशल मीडिया पेज पर क्रिकेटर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई हैं जिनमें उन्हें मंदिर की चौखट पर बैठकर आरती और पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है।
बता दें कि अभिषेक ने अपनी मां के साथ भीड़ के बीचों-बीच गोविंद देव जी की परिक्रमा की थी। मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें गोविंद देव जी का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया था।
25 अप्रैल को होगा राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला
अभिषेक शर्मा इस साल भी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से IPL 2026 में खेल रहे हैं। उनकी टीम 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला करने मैदान पर उतरेगी। अभिषेक 22 अप्रैल को ही अपनी मां के साथ जयपुर आ गए थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 April 2026 at 16:48 IST