25 छक्के, 15 चौके... अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'रौद्र रूप', 233 रनों की तूफानी पारी से कांप उठे गेंदबाज- VIDEO

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब में एक लोकल मुकाबले एक ऐसी तूफानी पारी खेली हैं कि सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। अभिषेक ने तूफानी अंदाज में 233 रनों की पारी खेलकर गर्दा मचा दिया है।

अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'रौद्र रूप', 233 रनों की तूफानी पारी से कांप उठे गेंदबाज | Image: X/BCCI

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक लोकल मुकाबले में गेंदबाजों की अंधाधुन पिटाई करते हुए वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया है। दरअसल, अभिषेक ने तरन तारन मेन सीनियर के खिलाफ वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में करीब 250 से ऊपर स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अंदाज में 233 रनों की पारी खेली। अभिषेक के दम पर अमृतसर टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रनों का विशाल स्कोर बना डाला। 

25 चौके, 15 छक्के और 233 रनों की बारिश

मैच में अमृतसर की पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस मैच में ओपनिंग करने आले अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी अंदाज में हर गेंद पर जमकर बल्ला घुमाया और मैदान के चारों तरफ छक्के-चौके की बारिश कर दी। उन्होंने गेंदबाजों को धुनाई करते हुए महज 91 गेंदों में तूफानी अंदाज में 233 रन बना डाले। इस दौरान अभिषेक ने करीब 250 से अधिक स्ट्राइक से अपनी पारी में ताबड़तोड़ 25 छक्के और 15 छक्के भी लगाए। 

August 2, 2026

टीम ने बना डाले 533 रनों का पहाड़

मुकाबले में अभिषेक शर्मा के दम पर अमृतसर ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रनों का विशाल स्कोर बना डाला। अभिषेक के अलावा, उनके साथी खिलाड़ी अभय चौधरी ने 93 रन की पारी खेली। इसके अलावा, अभिनव शर्मा ने तूफानी अंदाज में महज 33 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 51 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें: ब्राजील सीनियर फुटबॉल टीम आएगी भारत, कोलकाता में इस दिन खेला जाएगा दोस्ताना मुकाबला

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 August 2026 at 16:15 IST