T20 में सबसे तेज शतक, फिर बीच मैदान में 'ओम नमः शिवाय' का जाप... AFG के खिलाफ अभिषेक ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल
Abhishek Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रचते हुए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read
Abhishek Sharma: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।
इसके साथ अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे तेज टी20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने अपनी सेंचुरी पूरी करने तक 9 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, इससे पहले सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। अभिषेक ने शतक जड़ने के बाद बेहद खास अंदाज में शतक का जश्न मनाया।
'ओम नमः शिवाय' का जाप और शतक का जश्न
अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक लगाने के बाद भगवान शिव को याद करते हुए जश्न मनाया है। अभिषेक ने शतक लगाने के बाद बीच मैदान में योगा अंदाज में 'ओम नमः शिवाय' का जाप करते हुए शतक का जश्न मनाया। अभिषेक का यह खास अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिषेक ने खेली 108 रनों की पारी
30 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान ऐसा लगा रहा था कि मैच नहीं हो रहा है, बल्कि हाइलाइट्स चल रही हो। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 से ऊपर रहा।
अभिषेक ने रोहित-सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा
अभिषेक ने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले किसी देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने के मामले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रजा के 2024 में गाम्बिया के खिलाफ बनाए गए 33 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे तेज शतक साहिल चौहान के नाम, पर…
अभिषेक का कुल मिलाकर तीसरा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है, इससे पहले सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान ने (2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में) बनाया था, उसके बाद मोहम्मद फहद ने 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ (तुर्की के लिए, केवल 29 गेंदों में) शतक बनाया था। साहिल और फहाद की टीमों के पास फुल मेंबर का दर्जा नहीं है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 September 2026 at 21:42 IST