अपडेटेड 5 March 2026 at 16:24 IST
IND vs ENG: वानखेड़े की पिच पर जब अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, सिर्फ 54 गेंद पर बना डाला 135 रन; सेमीफाइनल से पहले खौफ में अंग्रेज
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह अहम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वहीं, मैदान है जहां अभिषेष शर्मा ने इंग्लैंड के किलफ 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
T20 World Cup 2026: गुरुवार, 5 मार्च को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ऐतिहासिक गवाह बनाने के लिए एकदम तैयार है।
इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। खराब फॉर्म के बावजूद एक ताबड़तोड़ शुरुआत से पूरे मैच की कहानी को चंद मिनटों में पलट सकता है। जी हां, बात हो रही है टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की। अभिषेक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी थी। अभिषेक ने महज 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 135 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
इंग्लैंड नहीं भूल पाएगा 2 फरवरी 2025 की रात
2 फरवरी 2025 की रात इंग्लैंड की पूरी टीम शायद अब भी नहीं भूली होगी। जी हां, इस दिन वानखेड़े में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिससे पूरे मैच का रुख ही पटल गया।
अभिषेक शर्मा ने मैच में सिर्फ 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 135 रन की पारी खेली। अपनी पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 13 छक्के लगाए थे। भारत ने इस मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 150 रनों से करारी मात दी थी।
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक का फॉर्म
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय फॉर्म से जूझ रहे हैं। यह वर्ल्ड कप उनके लिए अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वर्ल्ड कप में उन्होंने क्रमशः 0, 0, 0, 15, 55, 10 रन की पारी खेली है। ऐसे में उम्मीद है कि सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में उनका बल्ला फिर से एक बार हल्ला बोलेगा और भारत फाइनल में पहुंचेगा।
लय में लौटने से एक या दो शॉर्ट्स ही दूर-मोर्ने मोर्केल
मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि 'यह खेल कभी-कभी चुनौती लेकर आता है, जैसे संजू के साथ था। यह उनके लिए अच्छी सीख है। वो बस अपनी लय में लौटने से एक या दो शॉर्ट्स ही दूर हैं।' मोर्केल के इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा अब भी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 16:22 IST