अपडेटेड 8 March 2026 at 21:19 IST

IND vs NZ Final: अभिषेक ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, भारत की तरफ से फाइनल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है

Follow :  
×

Share


अभिषेक ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक | Image: X/BCCI

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 

अभिषेक शर्मा का बल्ला इस वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं चल रहा था, लेकिन फाइनल में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर एक नया इतिहास बना दिया है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक ने बनाया नया रिकॉर्ड

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने फाइनल में 18 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोकने के साथ ही अभिषेक भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं,  ओवरऑल अभिषेक सिर्फ अपने गुरु युवराज सिंह ने नीचे हैं। वहीं, केएल राहुल और अभिषेक एक ही स्थान पर खड़े हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

12 बॉल – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 बॉल – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)
18 बॉल – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 बॉल – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू सैमसन ने की छक्कों की बारिश, तोड़ दिया कोहली का 'विराट' स्कोर; T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 21:19 IST