अपडेटेड 26 September 2025 at 21:15 IST

फायर नहीं अल्ट्रा फायर है... अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, एक झटके में तोड़ा मोहम्मद रिजवान का गुमान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 22 गेंदों पर 50 का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। उन्होंने एशिया कप 2025 फिफ्टी की हैट्रिक लगा दी। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक ठोका था।

Follow :  
×

Share


अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, तोड़ा रिजवान का गुमान | Image: AP

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों को भी मार-मारकर बर्बाद कर दिया। एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अभिषेक ने फिफ्टी की हैट्रिक लगाई और इसके साथ ही पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का गुमान तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा की तबाही से पूर्व स्टार T20I बल्लेबाज विराट कोहली भी नहीं बच सके और उनका रिकॉर्ड भी टूट गया।

एशिया कप 2025 के 18वें मैच में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद शुरू हुई वही कहानी, जिसकी उम्मीद पहले से थी। शुभमन गिल तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक ने गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी।

अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक

अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 22 गेंदों पर 50 का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। उन्होंने एशिया कप 2025 फिफ्टी की हैट्रिक लगा दी। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक ठोका था। अभिषेक शर्मा 61 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिर्फ यही नहीं, वो एशिया कप टी20 इतिहास में किसी एक एडिशन में 300 रन से अधिक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

अभिषेक ने तोड़ा रिजवान का गुमान

श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की शानदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक अब टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड रिजवान के नाम था, जिन्होंने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 5 पारियों में 276 रन बनाए थे।

फिर सस्ते में निपटे सूर्या

एशिया कप 2025 के फाइनल में पहले ही एंट्री ले चुकी टीम इंडिया के सामने सिर्फ एक दिक्कत है। कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार तीन मैच में फ्लॉप हो चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी सूर्या कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। 

भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन 

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: बेंच पर बैठा रहा भारत का 'शेर', फाइनल से पहले होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? होंगे 3 बड़े बदलाव


 


 


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 September 2025 at 21:15 IST