अपडेटेड 26 November 2022 at 17:45 IST
26/11 Mumbai Attack: सचिन-सिराज सहित इन सितारों ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भावुक कर देगा सहवाग का ये पोस्ट
26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक शहीद तुकाराम ओंबले की एक तस्वीर शेयर कर Virender Sehwag ने किया भावुक पोस्ट
26/11 Mumbai Terror Attack: 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया था। मुंबई आतंकवादी हमलों की 14वीं बरसी पर, कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने इस भीषण घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से लेकर युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) तक ने इस खौफनाक घटना पर अपनी दुख जाहिर की।
बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान प्रायोजित हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 100 अन्य घायल हो गए थे। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद सिराज उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंसक कृत्य की 14वीं बरसी पर अपनी श्रद्धांजलि पोस्ट की।
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने मुंबई पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक शहीद तुकाराम ओंबले की एक तस्वीर साझा की, जो अजमल कसाब को पकड़ने के दौरान कार्रवाई में मारे गए थे। सहवाग ने उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा, ''दुखद दिन के 14 साल। वह हमारी धरती के महान सपूतों में से एक हैं- शहीद तुकाराम ओंबले। उस दिन उनके द्वारा प्रदर्शित साहस, मन की उपस्थिति और निःस्वार्थता- कोई भी शब्द, कोई पुरस्कार न्याय नहीं कर सकता। गर्व है बहुत ऐसे महान इंसान पर।'
मोहम्मद सिराज ने लिखा, "उन वीरों को याद कर रहा हूं, जिन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए कड़ा संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। 26/11 के सभी बहादुर शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि..और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए प्रार्थना।''
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर कहा, ''26/11 - हम मासूमों की जान गंवाने वालों को याद करते हैं। हम अपने बलों द्वारा दिखाए गए साहस को याद करते हैं। प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के साथ प्रार्थना और विचार।''
इससे पहले, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 के मुंबई हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उस घटना में शहीद हुए जवानों को नमन किया।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2022 at 17:45 IST