अपडेटेड 20 November 2024 at 20:45 IST
भारत की टीम बनी चैंपियन तो नीतीश सरकार ने खोला खजाना, कोच समेत हर खिलाड़ी को 10-10 लाख का ऐलान
बिहार सरकार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच को भी 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Bihar Govt Announces Prize Money for Indian Women's Hockey Team: बिहार की धरती पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने झंडे गाड़े हैं। भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि आखिर एशियन में उसे हॉकी का बादशाह क्यों कहा जाता है।
सलीमा टेटे (Salima Tete) की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) ने बुधवार, 20 नवंबर को बिहार (Bihar) के राजगीर में खेले गए फाइनल में ओलंपिक (Olympic) की सिल्वर मेडलिस्ट चीनी (China) टीम को 1-0 से धूल चटाते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) खिताब अपने नाम किया है।
ये खिलाड़ी बनी जीत की हीरो
भारत (India) की इस शानदार जीत की हीरो युवा स्ट्राइकर दीपिका (Deepika) रहीं, जिन्होंने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत (India) के लिए विजयी गोल किया। दीपिका टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी भी बनी हैं। उनके नाम 11 गोल हैं। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण में चीन को 3-0 से हराया था। बता दें कि भारत का ये तीसरा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) खिताब है। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) ने इससे पहले 2016 और 2023 में ये खिताब जीता था।
बिहार सरकार ने खोला खजाना
भारत (Indian) के चैंपियन बनने पर बिहार सरकार (Bihar Govt) ने अपना खजाना खोला है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार ने बिहार (Bihar) के राजगीर (Rajgir) में 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy 2024) जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) की हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है।
बिहार सरकार (Bihar Govt) ने भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) की हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि बिहार सरकार टीम के कोच हरेंद्र सिंह (Harendra Singh) को भी 10 लाख रुपए की इनामी राशि देगी। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
बता दें कि हॉकी इंडिया (Hockey India) ने भी चैंपियन भारतीय महिला टीम (Indian Women's Hockey Team) के लिए प्राइज मनी घोषित की है। हॉकी इंडिया की ओर से हर खिलाड़ी 3-3 लाख, जबकि कोच समेत सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 20:45 IST