Asian Games 2026: भारत के सामने जापान ने टेके घुटने, सिर्फ 5 ओवर में 8 विकेट से जीत कर टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत और जापान के बीच खेले गए टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जापान की टीम को बुरी तरह हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ 5 ओवर में मुकाबला खत्म करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

team india women team | Image: BCCI

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। भारत और जापान के बीच खेले गए टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जापान की टीम को बुरी तरह हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ 5 ओवर में मुकाबला खत्म करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

एकतरफा रहा मुकाबला 

जापान की धरती पर खेले गए इस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए जापान की टीम मैदान में उतरी। लेकिन 19.5 ओवर तक पूरी जापानी टीम के सभी विकेट गिर गए और टीम मात्र 57 रन ही बना सकी। जबकि भारतीय महिला टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 59 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हालांकि भारतीय टीम को भी अपने 2 विकेट गंवाने पड़े लेकिन उसका कारण यह भी है कि इस मुकाबले में स्मृति मंधाना जैसी बड़ी खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरीं। 

इस मैच में शैफाली वर्मा के साथ कमलिनी मैदान में उतरीं थी लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। फिर तीसरे नंबर पर आईं भारती फूलमली ने एक चौका लगाया लेकिन वो भी 7 बॉल में 6 रन बनाकर आउट हो गईं। 

शैफाली वर्मा का बल्ला चला 

भारतीय टीम की तरफ से शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली ने पहली ही ओवर में 17 रन बनाकर दिखा दिया था कि ये मैच भारत जल्द खत्म करके जीतने के लिए ही उतरा है। शैफाली वर्मा ने छह चौके और दो छक्के लगाकर भारत को बड़ी जीत दिलाने का लाजवाब काम किया। अपनी इस पारी में शेफाली ने 15 बॉल पर कुल 40 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 267 का रहा। 

शैफाली का साथ नंबर चार पर बैटिंग के लिए रिचा घोष ने निभाया जिन्होंने 2 चौकों की मदद से 6 बॉल पर 12 रन पर नाबाद रहते हुए मैच खत्म किया। 

इसे भी पढ़ें- तीसरे T20 में भारत की धमाकेदार जीत, AFG का 3-0 से सूपड़ा साफ


 


 


 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 September 2026 at 19:34 IST