Asian Games 2026: हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, भारत ने मलेशिया को फाइनल में 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला मलेशिया के साथ था, जहां भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Asian Games 2026: शनिवार, 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला मलेशिया के साथ था, जहां भारत ने मलेशिया को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने अपना 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं, इस शानदार जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
बता दें कि इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा था। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष, दोनों हॉकी टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल देश के लिए जीता हो।
शुरुआत से ही भारत की थी बढ़त
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलयेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल करके 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है, इसके बाद आखिरी समय में कुछ ही समय के अंतराल में 2 गोल दागकर मुकाबले को 5-1 से अपने नाम कर लिया।
देश के लिए 21वां गोल्ड मेडल जीता
फाइनल मुकाबले में मलयेशिया को 5-1 से हराते ही भारतीय हॉकी टीम में देश के लिए 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया। इससे पहले भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में देश के 20वां स्वर्ण पदक जीता। वहीं,भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर देश के लिए 19वां गोल्ड मेडल जीता। अब भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मलयेशिया को 5-1 से हराकर देश के लिए 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है।
ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
इस बड़ी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि इससे पहले भारत ने 2023 के हांगझू एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत का परचम, अमन सहरावत ने 57 किग्रा में जीता गोल्ड मेडल
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 October 2026 at 17:20 IST