Asian Games 2026: क्रिकेट में PAK को धोया, हॉकी में मलेशिया पस्त... 85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत, जानें कैसा रहा 14वां दिन

Asian Games 2026: एशियन खेल 2026 में 14वां दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा। क्रिकेट से लेकर कुश्ती, हॉकी से लेकर तीरंदाजी में भारत ने 'गोल्ड ही गोल्ड' अपने नाम किया। 14वें दिन भारत की झोली में 85 मेडल हो गए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 कांस्य पदक शामिल हैं।

Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत, कैसा रहा 14वां दिन? | Image: X/Republic

Asian Games 2026: एशियन खेल 2026 में 14वां दिन भारत के किसी सुनहरे दिन से कम नहीं रहा, जहां मेंस क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ, कुश्ती और मेंस हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर भारतीयों का दिल खुश कर दिया।

शनिवार, 3 अक्तूबर का दिन खत्म होते ही आखिरी गोल्ड मेडल हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता। इस जीत के साथ हॉकी टीम इंडिया ने 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की भी कर ली। वहीं, इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से धूल चटाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने अब तक कुल 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता 'सोना'

दिन का अंत होते-होते भारतीय हॉकी टीम में एक इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने पुरुष हॉकी का गोल्ड जीता। इस जीत के साथ हॉकी टीम इंडिया ने 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की भी कर ली। वहीं, एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष, दोनों हॉकी टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल देश के लिए जीता हो।

October 3, 2026

कुश्ती में अमन सहरावत ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय मेंस हॉकी टीम से पहले भारत के लिए कुश्ती में अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। अमन सहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान (Chong Song Han) को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

October 3, 2026

टीम इंडिया ने क्रिकेट में जीता गोल्ड

शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत ने 211/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान महज 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना पाई और भारत ने  गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

October 3, 2026

कुमकुम मोहोद ने आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

भारत की बेटी कुमकुम मोहोद ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। महज 17 साल की महिला तीरंदाज कुमकमु मोहोद ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता। फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को मात दी।

October 3, 2026

गोल्फ में प्रणवी उर्स ने जीता गोल्ड मेडल

शनिवार को भारत की महिला गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने इतिहास रच दिया। प्रणवी एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई है। प्रणवी उर्स ने कुल 265 शॉट के साथ 15-अंडर पार स्कोर हुए एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत गोल्फ का भारत का पहला स्वर्ण जीता। 

October 3, 2026

85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत

एशियन खेल 2026 में भारत का प्रदर्शन लगातार जारी है। 14वें दिन भारत की झोली में 85 मेडल हो गए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 सिल्वर मेडल शामिल हैं। सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में कुल 24 मेडल आए हैं। 

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत का परचम, अमन सहरावत ने 57 किग्रा में जीता गोल्ड मेडल

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 23:18 IST