Asian Games 2026: अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, स्कॉश में ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी
Asian Games 2026: भारत की उभरती हुई स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स स्क्वैश में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read
Asian Games 2026: भारत की उभरती हुई स्क्वैश स्टार महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल के मुकाबले में हारकर स्क्वैश महिला सिंगल्स कॉम्पिटिशन में देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का जीता। ESPN के अनुसार, अनाहत मलेशिया के शिवसांगरी सुब्रमण्यम से 3-0 से हार गईं।
27 मिनट तक चला मुकाबला
मैच सिर्फ़ 27 मिनट तक चला, जिसमें अनाहत पहले दो गेम 4-11, 4-11 से हार गई। बाद में, आखिरी गेम थोड़ा ज़्यादा कड़ा था, लेकिन अनाहत फिर भी 7-11 से हार गई। यह चल रहे एशियन गेम्स में भारत का 32वां मेडल है, जिसमें उसने चार गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
अकेले पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं
एशियन गेम्स 2026 में अनाहत सिंह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने स्कॉश में अकेले पदक जीता है। हालांकि, इससे पहले जोशना चिनप्पा मिक्स्ड टीम में मेडल जीत चुकी हैं। बता दें कि इस हार के साथ अनाहत सिंह ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का पहला मौका भी चूक गईं हैं, अगर वो जीत जाती तो 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जगह पक्की कर लेती।
जीत के बाद अनाहत सिंह क्या बोलीं?
सिल्वर मेडल जीतने पर अनाहत सिंह "मैं यह तो नहीं कहूंगी कि मैं बहुत ज़्यादा खुश हूं, लेकिन सिल्वर मेडल मिलने से मैं ज़रूर खुश हूं। सिंगल्स में पहली बार खेलते हुए और एशियन गेम्स में दूसरी बार खेलते हुए मेडल जीतने का मौका मिलना, इस बात से मैं ज़रूर खुश हूं और कल के अपने मैच से भी खुश हूं।
आज का दिन वैसा नहीं रहा जैसा मैंने सोचा था या उम्मीद की थी। लेकिन चीज़ें हमेशा आपकी मर्ज़ी से नहीं होतीं, और मेरे पास ओलंपिक्स तक पहुँचने के और भी मौके होंगे। मैंने इससे पहले सिर्फ़ एक बार कॉमनवेल्थ खेला है, तो यह बस शुरुआत है, और हर मैच, हर पॉइंट से मैं कुछ न कुछ सीखूँगी; यहाँ होना, पूरा अनुभव और माहौल, ये सब चीज़ें इसमें ज़रूर मदद करती हैं।
अभय ने भी जीता सिल्वर मेडल
वहीं, स्कॉश में भारत का दूसरा अभय ने दिलाया। अभय इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। अभय सिंह रविवार को मेंस सिंगल्स फाइनल में मलेशिया के एनजी ईन यो से 9-11, 5-11, 5-11 से हार गए। इस हार के बाद अभय एलए 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 September 2026 at 17:44 IST