Asian Games 2026: फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत का परचम, अमन सहरावत ने 57 किग्रा में जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

अमन सहरावत ने 57 किग्रा में जीता गोल्ड मेड | Image: X

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार शानदार जारी है। कल भारत को आर्चरी, हॉकी और मुक्केबाजी में ऐतिहासिक गोल्ड मिले थे, तो वहीं आज पहले क्रिकेट में पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता।

भारतीय क्रिकेट टीम के बाद भारत को फ्रीस्टाइल कुश्ती में भी गोल्ड मिला मेडल मिला है। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

October 3, 2026

फाइनल में नॉर्थ कोरिया को दी पटखनी

अमन सहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान (Chong Song Han) को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसी के साथ यह कुश्ती में भारत का दूसरा गोल्ड है।

2026 एशियाई खेलों भारत का 20वां गोल्ड

शनिवार, 3 अक्टूबर गोल्ड के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। इससे पहले भारतीय  मेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
प्रणवी उर्स के बाद कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला तीरंदाजी कैटेगरी में सोना अपने नाम किया और अब  57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में अमन सहरावत ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान को हराकर भारत को अपना 20वां गोल्ड दिला दिया है।


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 15:24 IST