अपडेटेड 17 February 2026 at 11:49 IST
IND vs PAK: भारत की जीत पर अफगानिस्तान तक मना जश्न, खुशी में बलूच भी झूमे, करारी हार के बाद ये VIDEOS देख पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
India vs Pakistan: कोलंबो के मैदान में खेले गए मुकाबले में भारत की जीत और पाकिस्तान के हार पर बलूचिस्तान के लोगों ने खूब जश्न मनाया। इसी तरह अफगानिस्तान में भी कई लोग खुशी से झूम उठे।
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर भारत ने बड़ी और एकतरफा जीत हासिल की। 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पाक को फिर भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। जहां पाकिस्तान क्रिकेट फैंस में इस हार पर मातम परसा हुआ है, तो भारतीयों का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। टीम इंडिया की शानदार जीत पर इंडियंस तो जश्न में डूबे ही हैं। साथ ही साथ पाकिस्तान के बलूचिस्तान से लेकर अफगानिस्तान में भी भारतीय टीम की जीत को खुलकर सेलिब्रेट किया जा रहा है।
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 61 रन से बड़ी जीत हासिल की। भारत ने पाक के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत पर झूमे बलूच
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाते ढेरों वीडियो वायरल हुए और ये सिर्फ भारत से नहीं थे। पाकिस्तान की हार का बलूचिस्तान में भी खूब जश्न मना। एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत पर बलूच झूमते हुए नजर आए।
अफगानिस्तान में यूं मनाया गया जश्न
इसके अलावा अफगानिस्तान से भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं। इनमें भारतीय टीम की जीत पर अफगानों का जोश हाई नजर आ रहा है।
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत
बात मैच की करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया को भले ही शुरुआत अच्छी नहीं मिली और टॉप बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 27 तो रिंकु शर्मा ने 11 रन बनाए। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करने उतरीं पाकिस्तान टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। पाकिस्तानी खिलाड़ी शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर करने लगे।
टीम को पहला झटका हार्दिक पांड्या ने दिया और साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद दूसरे ओवर में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट किया। इस तरह पहले दो ओवर में पाकिस्तान के तीन विकेट गिर गए थे। मैच में पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली। पूरी टीम 114 रनों पर ऑल आउट हो गई।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 11:49 IST