Advertisement

अपडेटेड 14 March 2026 at 11:19 IST

Abhishek Sharma Visits Vaishno Devi: T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद भक्ति में डूबे अभिषेक शर्मा, माता के दरबार में टेका मत्था

Abhishek Sharma Visits Vaishno Devi: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी गुफा मंदिर माता के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर फैंस के लिए साझा की है।

Follow :  
×

Share


Abhishek Sharma Visits Vaishno Devi | Image: Instagram

Abhishek Sharma Visits Vaishno Devi: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में अपनी आध्यात्मिक यात्रा से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत का जश्न मनाने के बाद, अभिषेक शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर टीम की सफलता और अपनी शानदार वापसी के लिए आभार व्यक्त किया।

अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

25 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी यात्रा की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। सफेद पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर तिलक लगाए अभिषेक पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में सादगी से लिखा 'जय माता दी।'

शून्य से शिखर तक फाइनल की तूफानी पारी

फाइनल से पहले के मैचों में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उनके स्तर के हिसाब से अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टाइटल मैच में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, उन्हें टीम से बाहर करने की चर्चा भी थी। 25 साल के अभिषेक ने फाइनल में 21 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 255/5 तक पहुंच गया।  भारत की जीत के बाद अभिषेक ने कहा, ‘कोच और कप्तान ने मुझ पर भरोसा किया।  

ये भी पढ़ें - Heart से लेकर Kidney तक के लिए बेहद फायदेमंद है फल, सभी बीमारियां होंगी दूर; जानें कब और कैसे खाएं

'मुझे खुद पर होने लगा था शक'- अभिषेक 

खिताब जीतने के बाद अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अभिषेक ने कहा कि कोच और कप्तान ने मुझ पर अटूट भरोसा दिखाया। सच कहूं तो एक समय मैं खुद पर शक करने लगा था क्योंकि यह टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मैंने अपने करियर में पहले कभी ऐसा दौर नहीं देखा था। यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था और दबाव बहुत अधिक था।' भारत ने फाइनल मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब है

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 11:19 IST