अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी: इस लीग में संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा, मचाएंगे धमाल?

Abhishek Sharma: टीम इंडिया टी20 के स्टार और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक नए रंग में नजर आने वाले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उपकप्तान के बाद अब उन्हें इस लीग में कप्तानी का जिम्मा दिया गया है।

अभिषेक शर्मा बने कप्तान: इस लीग में दिखाएंगे बल्ले और कप्तानी का दम | Image: X

Abhishek Sharma: भारतीय टी20 टीम के स्टार और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अमृतसर सूरमाज टीम के कप्तान बनाए जाने पर अभिषेक ने एक गर्व का पल बताया है। 

अपने होमटाउन की टीम की कप्तानी करना भारतीय T20I ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए शेर-ए-पंजाब T20 लीग में एक खास काम होगा। वह अमृतसर सूरमास की कप्तानी करने और पंजाब के युवा क्रिकेटरों को तैयार करने में मदद करने के मौके पूरा मिलेगा।

कप्तान के तौर पर, एक गर्व का पल-अभिषेक शर्मा

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक प्रेस रिलीज के हवाले से बताया कि  उन्होंने कहा 'इस टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है और यह एक बहुत ही भावुक ज़िम्मेदारी भी है। पंजाब ने मेरे क्रिकेट के सफ़र में मुझे सब कुछ दिया है, और अपने राज्य की T20 लीग में एक फ़्रैंचाइज़ी की कप्तानी करना - सिर्फ़ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर - एक गर्व का पल है।'

यह लीग पंजाब क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर

अभिषेक ने लीग को लेकर आगे कहा 'यह पंजाब क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर है। अलग-अलग जिलों में बहुत सारा टैलेंट है, जिसे नेशनल घरेलू टूर्नामेंट में हमेशा तुरंत पहचान नहीं मिल पाती। टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली कॉम्पिटिटिव लीग इस कमी को पूरा करती है।'

August 9, 2026

शेर-ए-पंजाब T20 लीग कब और कहां खेला जाएगा?

PCA की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चंडीगढ़ के आई.एस. बिंद्रा (पीसीए इंटरनेशनल) स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, इसमें राज्य के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे, जिनमें भारत के कप्तान शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, गुरनूर बराड़, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Joe Root: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 18:04 IST