'पापा, एक बड़ा शतक बनाऊंगा...,' आर्यवीर ने UAE के खिलाफ 160 रन जड़कर पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया

भारतीय टीम के U19 बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से एक बड़ी शतकीय पारी खेलने का वादा किया था। आर्यवीर ने UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने, पिता से किया वादा पूरा किया।

आर्यवीर ने UAE के खिलाफ 160 रन जड़कर पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया | Image: ANI/X

ACC पुरुष U19 एशिया कप 2026 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच जिताऊ 160 रन की पारी खेलने से पहले, टीम इंडिया के U19 बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग (पूर्व दिग्गज खिलाड़ी) से एक बड़ी शतकीय पारी खेलने का वादा किया था।

ताबड़तोड़ 168 गेंदों पर शानदार 160 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए आर्यवीर ने कहा कि टर्न लेती पिच की चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करने का पक्का इरादा कर लिया था और डॉट गेंदों को अपनी बल्लेबाजी की रणनीति पर हावी नहीं होने दिया।

पिता वीरेंद्र सहवाग को किया वादा आर्यवीर ने निभाया

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान आर्यवीर ने कहा, "मैंने शुरुआत की और तय किया कि लंबी पारी खेलूंगा और लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करूंगा। मैंने आज एक बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था और अच्छी बात यह है कि मैंने ऐसा कर दिखाया। और वह इंसान मेरे पिता (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने उनसे कहा था कि मैं एक बड़ी शतकीय पारी खेलूंगा। मुझे एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़ी शतकीय पारियां ही पसंद हैं।"

17 चौके-7 छक्के और 160 रन

आर्यवीर सहवाग ने अपनी 160 रनों की पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए, जिसके दम पर ACC पुरुष U19 एशिया कप 2026 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में 309/7 का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने वीके विनीत के साथ 193 रनों की एक अहम साझेदारी की, जिससे भारत एक मजबूत स्थिति में आ गया।

November 10, 2026

मैच का पूरा लेखा-जोखा

भारत ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 309/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें आर्यवीर सहवाग ने 160 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, वीके विनीत 67 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने UAE को 239 रन पर रोक दिया। ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे टीम को 70 रनों से जीत मिली।

इस जीत के साथ, भारत ने ACC मेन्स U19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब वे नॉकआउट चरण में भी इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'कप्तानी खोने के बाद...,' T20 कप्तानी जाने के बाद के सफर पर सूर्यकुमार यादव का फिर छलका दर्द
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 09:25 IST