ये भारत की बात है: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की सीएम | Rekha Gupta Delhi New CM
Delhi New CM: दिल्ली में सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हुआ. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी. 11 दिन बाद बीजेपी ने दिल्ली के सीएम पद पर मुहर लगा दी. नतीजों के बाद से ही दिल्ली के सीएम को लेकर अटकलें जारी थी. रेखा गुप्ता ने सीएम की रेस में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा. दिल्ली में 27 सालों बाद बीजेपी सत्ता में वापसी कर चुकी है. आज बीजेपी को नया सीएम मिल गया है. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं. सीएम रेखा गुप्ता समेत मंत्री पद पर 6 विधायक चुके गए हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा के नाम शामिल है.