Advertisement

ये भारत की बात है: दिल्ली में मोदी की गारंटी शुरू ! | Delhi New CM

पीएम मोदी ने जो कहा वो किया दिल्ली में सरकार बनने से पहले ही यमुना में बड़ी-बड़ी मशीनें उतर गई हैं और मीनी स्तर पर यमुना के पुनर्जीवन का काम शुरू हो गया है। यमुना में  सफाई का अभियान जोरों पर है। जिस यमुना को केजरीवाल 10 साल में साफ ना कर सके उसे तीन साल में साफ करने का दावा किया जा रहा है. अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम मैदान में उतर गई हैं। यमुना के जहरीले पानी के लिए  केजरीवाल पड़ोसी राज्यों पर सवाल खड़े करते रह गए और यमुना को सिर्फ सियासत का मुद्दा समझ लिया गया। लेकिन अब भाजपा सरकार ने यमुना नदी की सफाई का पूरा प्लान बताया है। एलजी का कहना है कि इससे दिल्ली में बहने वाली यमुना तीन साल में साफ हो जाएगी। 

Follow :  
×

Share