Advertisement
पब्लिश्ड Jan 29, 2025 at 1:48 PM IST

पूछता है भारत: संगम में डुबकी से किसे दिक्कत? | Mahakumbh 2025 | Yogi Vs Akhilesh

संगम नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। महाकुंभ 2025 में पिछले 17 दिनों में 15 करोड़ से अधिक लोग गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं। प्रदेश सरकार के मुताबिक, मकर संक्रांति (14 जनवरी) को 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान में हिस्सा लिया। गृहमंत्री अमित शाह जैसै राजनेता डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या के लिए आठ से 10 करोड़ लोगों के स्नान करने की संभावना रही है। महाकुंभ में दुनिया का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं दूसरी और प्रयागराज स्थित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई है। जिसके चलते मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिया है। यह जानकारी अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी द्वारा दी गई है।

Follow :  
×

Share