Advertisement

पूछता है भारत: रणवीर-रैना को सजा कब मिलेगी? | Ranveer Allahbadia | Samay Raina

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लैटेंट लगातार विवादों में बना हुआ है. डॉर्क ह्यूमर के चलते ये शो अक्सर विवादों में रहता है. लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में शो के जजों ने फूहड़ता और बशर्मी की सारी हदें पार कर दीं. समय रैना के शो में पेरेंट्स से जुड़ा एक ऐसा भद्दा सवाल किया जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है. कंटेस्टेंट से बात करते हुए रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ऐसे बेलगाम हुए कि उन्होंने रिश्तों और मर्यादाओं तार-तार कर दिया.  ये मामला अब जंगल की आग की तरह फैलता ही जा रहा है. हालांकि, मामले के तूल पकड़ते ही रणवीर ने अपने अश्लील कमेंट के लिए मांफी मांग ली है, फिर भी लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. 

Follow :  
×

Share