Advertisement
पब्लिश्ड Feb 8, 2025 at 6:41 PM IST
Poochta Hai Bharat with Arnab Goswami: दिल्ली में 'मोदी मैजिक' ! | दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
Poochta Hai Bharat with Arnab Goswami: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, BJP 5 सीट जीती और 43 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। AAP भी 6 सीट जीती है, 16 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। वहीं बीजेपी में जश्न का माहौल है। जीतने के बाद प्रवेश वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े।